धमतरी की सियासत में इन दिनों डीजल से ज्यादा गर्मी आरोपों की है। कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर डीजल चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कल भाजपा के पार्षदों ने थाना पहुंचा और मांग की कांग्रेस नेताओं ने जो निगम प्रशासन पर डीजल चोरी के आरोप लगाए हैं, वे भ्रामक हैं। FIR दर्ज हो।

आज कांग्रेसियों ने थाना पहुंचा जवाब आया नगर निगम में डीजल की खुली लूट हुई है। शिकायत के साथ पेश किया गया एक चौंकाने वाला दस्तावेज। गाड़ी नंबर CG 05 AL 5794 यानी एक पल्सर बाइक के नाम पर सूमो वाहन का डीजल भरवाया गया। कांग्रेस बोली ये तो सिर्फ एक उदाहरण है। निगम में गाड़ी नंबरों की बाजीगरी करके हजारों लीटर डीजल उड़ाया गया।

लेकिन... तभी मंच पर एंट्री होती है क्रांति सेना की। जनता की आवाज़ बनकर सड़क पर उतरी क्रांति सेना। न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि स्पष्ट मांग रखी चोरी चाहे कांग्रेस शासन में हुई हो या भाजपा के दौरान जिम्मेदारों पर तत्काल FIR हो। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने आज शाम गांधी मैदान पहुंचा और जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ डीजल का नहीं, जनता के टैक्स का सवाल है।

अब दोनों पक्ष असहज हैं।

भाजपा ने कहा कांग्रेस शासन में RTI से 27 से 28 लाख रुपये की डीजल चोरी उजागर हुई थी, लेकिन तब चुप्पी क्यों?

कांग्रेस पूछ रही है अब जब बाइक में सूमो का डीजल भर रहा है, तो किसका पेट भर रहा है?

जनता अब नेताओं की जुबान नहीं, क्रांति सेना की चेतावनी को सुन रही है।

इस पूरे मामले में असली सवाल ये हैं 

अगर चोरी पहले भी हुई, अब भी हो रही है तो FIR कभी क्यों नहीं होती?

क्या हर पार्टी सिर्फ दूसरे पर उंगली उठाकर खुद बच निकलती है?

और क्या इस बार जनता की क्रांति सियासत को जवाबदेह बना पाएगी?

अब गेंद प्रशासन के पाले में है और जनता देख रही है।

                                              Add