धमतरी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है प्रदेश में 166 महतारी सदन की स्थापना के लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है इसी क्रम में धमतरी विधानसभा क्षेत्र के मुजगहन एवं देवपुर को भी सौगात मिली है, जहाँ दो महतारी सदन हेतु 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं इस महत्वपूर्ण घोषणा पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम बनेंगे मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जी का यह निर्णय निश्चित ही धमतरी समेत पूरे प्रदेश की बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार लगातार महिलाओं और माताओं के हित में योजनाएँ बना रही है, जिससे प्रदेश की आधी आबादी को वास्तविक सशक्तिकरण मिलेगा
0 Comments