दुर्गेश साहू धमतरी। धमतरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ओंकार साहू ने आज अपना 43वां जन्मदिन बेहद सादगी और धार्मिक भाव से मनाया। उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सुबह से ही निवास पर हुजूम लगा हुआ था। हर कोई अपने प्रिय विधायक को शुभकामनाएँ देने के लिए उत्साहित थे।
अपने जन्मदिन की शुरुआत ओंकार साहू ने ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ की। वे सबसे पहले धमतरी की आराध्य देवी, माँ विंध्यवासिनी बिलाई माता के दरबार पहुंचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने माँ अंगारमोती के दरबार में भी हाजिरी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से धमतरी की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद, विधायक ने दिनभर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान धमतरी के पत्रकारों ने भी उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ओंकार साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा उनकी सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।