धमतरी शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कर दिया गया है जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में कलेक्ट्रेट के डीएमएफ मद से शहर के विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन समय पर रख-रखाव नहीं होने के कारण अधिकांश कैमरे करीब डेढ़ वर्ष से बंद पड़े थे, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी  पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में यातायात डीएसपी एवं यातायात प्रभारी ने त्वरित पहल करते हुए सड़क सुरक्षा मद से आवश्यक सुधार कार्य कराया इसके बाद कुल 18 सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत कर पुनः सक्रिय किया गया है इन प्रमुख स्थानों पर कैमरे हुए चालू कचहरी ढलान, चमेली चौक, घड़ी चौक, रत्नाबांधा चौक, सिहावा चौक एवं अंबेडकर चौक सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में कैमरों को दुरुस्त कर सक्रिय किया गया है। पुलिस का कहना है कि कैमरों के पुनः संचालन से शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी 

धमतरी पुलिस की अपील धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित और व्यवस्थित शहर निर्माण में सहयोग प्रदान करें