ग्राम भोथीडीह में शादी का चौथिया/परघनी कार्यक्रम… ढोल-नगाड़ों की थाप, नाच-गान और खुशियों का माहौल लेकिन अचानक मामूली धक्का-मुक्की ने ऐसा रूप ले लिया कि उत्सव का रंग मातम में बदल गया धमतरी पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 8 बजे बाजार चौक के पास वधु पक्ष के युवकों और बाजा पार्टी के बीच विवाद शुरू हुआ  देखते ही देखते बहस बढ़ी और हिंसक झड़प में बदल गई घटना में चंदन निषाद को गंभीर चोटें आईं, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आए अन्य युवकों को भी चोटें पहुंचीं

रातभर चली घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही थाना मगरलोड पुलिस हरकत में आ गई। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, पूछताछ की और रातभर की मशक्कत के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की जा रही है

दर्ज हुआ हत्या सहित गंभीर अपराध

पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/26 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है

खुशियों से मातम तक

गांव में जहां दिन में गीत-संगीत गूंज रहा था, वहीं रात होते-होते सन्नाटा छा गया। एक छोटी सी तकरार ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की विवेचना गंभीरता से जारी