धमतरी | 24 फरवरी 2026


धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना रुद्री एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 मुखबिर की सूचना पर थाना रुद्री पुलिस को पता चला कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक युवक ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।

 पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को मोबाइल के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर West Indies और Zimbabwe के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

📱 आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए वेस्टइंडीज एवं जिंबाब्वे क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित कर रहा था

 जब्त संपत्ति विवरण

▪️ iPhone 17 Pro मोबाइल – ₹1,00,000/-

▪️ Samsung Fold 7 मोबाइल – ₹1,00,000/-

▪️ XUV700 वाहन क्रमांक CG04 QM 4440 – ₹15,00,000/-

कुल जुमला जप्ती: ₹17,00,000/-

 आरोपी का नाम

भविष्य गंगवानी (19 वर्ष)

निवासी – सिहावा रोड, जालमपुर वार्ड, धमतरी

आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही थाना भखारा पुलिस द्वारा भी जुआ-सट्टा मामले में 26,000 रुपये नगद जब्त किए गए थे।

⚖️ धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा एवं गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी

────────────────────────

धमतरी दर्पण न्यूज़

सच्चाई के साथ 


विज्ञापन