संजय देवांगन /धमतरी हटकेशर वार्ड के रहवासियों ने अपने पार्षद सूरज गहेरवाल के नेतृत्व में नगर निगम के महापौर रामू रोहरा से सौजन्य मुलाकात कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सुरेश साहू के घर से मुजगहन नाला तक धरसा रोड के निर्माण की मांग जोरदार तरीके से रखी गई वार्डवासियों ने बताया कि यह मार्ग वर्तमान में कच्चा और जर्जर हालत में है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को गंभीर दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं रहवासियों ने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता में शामिल कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया महापौर रामू रोहरा ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि धरसा रोड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाकर जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा महापौर के सकारात्मक रुख से संतुष्ट वार्डवासियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
👉 अब नजरें स्वीकृति और निर्माण कार्य की शुरुआत पर टिकी हैं


0 Comments