📍 धमतरी | 24 फरवरी 2026
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जिला एनएसयूआई धमतरी के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने इसे युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के लिए पूरी तरह निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार, नई भर्तियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है, जिससे लाखों युवाओं की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है
युवाओं के साथ अन्याय का आरोप
राजा देवांगन ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा शिक्षक भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और अन्य विभागों में नई नियुक्तियों की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सरकार ने कोई स्पष्ट रोडमैप पेश नहीं किया। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया जमीनी कर्मचारियों की अनदेखी रसोइया संघ लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहा है, परंतु बजट में उनके लिए किसी भी राहत या निर्णय का उल्लेख नहीं है। एनएसयूआई ने इसे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता बताया।
सिर्फ घोषणाएं, ज़मीन पर योजना नहीं
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए कॉलेज खोलने की घोषणा करना पर्याप्त नहीं है। जब तक आवश्यक स्टाफ, संसाधन और भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट खाका नहीं होगा, तब तक ये कॉले
ज केवल कागजी साबित होंगे धमतरी की उपेक्षा का आरोप राजा देवांगन ने धमतरी जिले की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष घोषित ‘नालंदा परिसर’ जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर अब तक नगण्य प्रगति हुई है। इस वर्ष के बजट में भी जिले के लिए कोई विशेष नई परियोजना स्वीकृत नहीं की गई, जो स्थानीय जनता के साथ सौतेला व्यवहार दर्शाता है
एनएसयूआई का स्पष्ट मत
एनएसयूआई का कहना है कि यह बजट बेरोजगारों, छात्रों और युवाओं के सपनों को नजरअंदाज करने वाला है। संगठन ने सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने और रोजगार को प्राथमिकता देने की मांग की है


0 Comments