धमतरी। सड़क सुरक्षा को लेकर धमतरी पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान ने बड़ा असर दिखाया है। पिछले तीन महीनों में पुलिस ने 155 मामलों में कार्रवाई करते हुए 15.94 लाख रुपये से अधिक का समन शुल्क वसूल किया है यातायात शाखा द्वारा शहर और आसपास के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगातार चेकिंग की जा रही है। खास बात यह है कि पुलिस अब शाम और रात के समय अलग-अलग स्थानों पर अचानक चेकिंग कर रही है, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है ब्रिथ एनालाइजर के जरिए चालकों की जांच की जा रही है और नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर तुरंत वाहन जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों को सीधे न्यायालय में पेश कर सजा दिलाई जा रही है।कार्रवाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 98 मामले मोटरसाइकिल चालकों के हैं, वहीं पिकअप, ट्रैक्टर, ट्रक, कार और ऑटो चालकों पर भी शिकंजा कसा गया है इसके साथ ही पुलिस नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बरत रही है।

👉 धमतरी पुलिस की साफ चेतावनी है —

नशे में गाड़ी चलाई तो कार्रवाई तय है

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें और कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं।