संस्कारों का श्रेष्ठ जीवन में बड़ा योगदान है: कौशिक

धमतरी गायत्री परिवार गुजरा ईकाई के अंतर्गत ग्राम दरगहन में तीन दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा व 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में परिजनों व ग्रामीणों ने यज्ञ भगवान में सुख समृद्धि की कामना की आहूति समर्पित की। संगीतमय भजनों के साथ प्रज्ञा पुराण कथा के यज्ञ वेदी के सामने विविध संस्कार सम्पन्न कराए गए  यज्ञाचार्य व कथावाचक कौशिक जी गुरू महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साक्षात ब्रह्म को भी गुरू का वरण करना पड़ा है। इसलिए व्यक्ति के जीवन में सद्गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। तभी हमारे जीवन का उद्धार हो सकेगा। उन्होंने मनुष्य के 16 संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि गायत्री अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ भगवान के सामने संस्कार कराने का बहुत ही महत्व है। अच्छे राष्ट्र की परिकल्पना हमारे दिव्य संस्कारों से ही सम्भव है संस्कर विहीन जीवन पशुता की निशानी है

  तीन दिन तक 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शांति,समृद्धि व खुशहाली की आहूति देने के साथ रविवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें सुबह गायत्री महायज्ञ के साथ संस्कार महोत्सव एवं दोपहर प्रज्ञा पुराण कथा का आनंद लिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विविध संस्कार कराने में भाग लिए। यहां 28 भाई बहनों का दीक्षा संस्कार,10 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार, 35 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार व 35 दांपत्य जोड़ों का विवाह दिवस संस्कार संपन्न हुआ  कार्यक्रम में पहुंचे गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने गुरुदेव के विचारों को आत्मसात करने व आज की पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आव्हान किया


संगठन सचिव मैकुराम निषाद ने देवपुर में बन रहे गायत्री जन चेतना केंद्र की जानकारी दिया। इस अवसर पर धमतरी शक्तिपीठ से ब्लॉक समन्वयक उगेश बंसोर, लक्ष्मण यादव, पुरुषोत्तम निर्मलकर भी पहुंचे थे। इस अवसर पर भक्त माता कर्मा को याद कर उनके सुमधुर भजनों का भी आनंद उठाए कार्यक्रम का संचालन डामन साहू व आभार गुजरा इकाई प्रमुख रेखराम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ओंकार साहू,सरपंच भुनेश्वरी भीमसेन साहू,रामनारायण साहू, सुदर्शन साहू, सियाराम साहू, बोहरिक ध्रुव जगदीश पवार, नमेश, उषा, हेमकुमारी, मनीराम , हिंछाराम ध्रुव,भखारा ब्लॉक समन्वयक टीकाराम साहू, लिकेश साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे