संजय देवांगन//धमतरी दानीटोला वार्ड स्थित बौद्ध महार समाज के सामाजिक भवन में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार के लिए नए कक्ष निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर निगम महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संबंध में समाज के लोगों ने सामाजिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महापौर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि दानीटोला वार्ड स्थित बौद्ध महार समाज का सामाजिक भवन समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर बैठकें, सामाजिक कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। लेकिन भवन में पर्याप्त कक्ष नहीं होने के कारण कार्यक्रमों के आयोजन में कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता था उन्होंने बताया कि लंबे समय से सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर रामू रोहरा से मुलाकात कर भवन में नए कक्ष निर्माण की मांग रखी थी। महापौर ने समाज की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए कक्ष निर्माण के लिए राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी, जिससे समाज के लोगों में खुशी का माहौल है समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक भवन में नए कक्ष के निर्माण से समाज के कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा होगी। इससे बैठकों, सामाजिक गतिविधियों तथा अन्य आयोजनों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा के इस सहयोग से समाज के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी इस अवसर पर समाज के लोगों ने महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और सकारात्मक पहल से समाज को बड़ी राहत मिली है साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा

0 Comments