भीषण आग से 40–50 एकड़ खेतों की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
धमतरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से करीब 40 से 50 एकड़ खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा जानकारी के अनुसार दोपहर के समय खेतों की ओर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते आग ने तेज हवा के कारण आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में लगभग 40 से 50 एकड़ खेतों में लगी फसल जलकर खाक हो गई
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी और मिट्टी की मदद से काफी प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि खेतों में सूखी पराली या किसी चिंगारी के कारण आग फैली हो सकती है। घटना में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है

0 Comments