दरगहन धमतरी प्रज्ञा पीठ इकाई गुजरा के तत्वावधान में ग्राम दरगहन में आज से त्रिदिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा एवं विविध संस्कार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय वातावरण में निकाली गई कलश यात्रा के साथ हुई। गांव की महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे ग्राम में श्रद्धा और आस्था के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गायत्री मंत्रों के उच्चारण और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा कार्यक्रम के तहत शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधि युग पुरोहित कौशिक नारायण जी की टोली द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन एवं देव स्थापना की गई
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव स्थापना के साथ ही महायज्ञ और कथा कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की आयोजकों ने बताया कि त्रिदिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोनों पालियों में प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कराया जाएगा, जिसमें जीवन मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक जागरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नैतिकता, संस्कार और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम के प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामनारायण साहू, सुदर्शन साहू, बोहरीक राम ध्रुव, जगदीश राव, गुजरा इकाई प्रमुख रेखराम साहू, लीकेश साहू, डामन साहू, भखारा ब्लॉक समन्वयक टीकाराम साहू तथा गायत्री साहू देमार सहित ग्रामवासी एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद रहे आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में यज्ञ, कथा और विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जीवन, सदाचार और समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्राम दरगहन सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है


0 Comments