संजय देवांगन धमतरी शहर के वार्ड सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 40 में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार नालियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वार्ड पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन के मार्गदर्शन और सहयोग से वार्ड में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई का माहौल बना हुआ है और लोगों को गंदगी व जलभराव की समस्या से राहत मिल रही है वार्ड में लंबे समय से नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्षद के सहयोग से नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है, जिससे गंदगी जमा नहीं हो रही और पानी का निकास भी सुचारू रूप से हो पा रहा है। साफ-सफाई के इस अभियान में भरत देवांगन स्वयं आगे आकर लगातार नालियों की सफाई का कार्य कर रहे हैं और वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं इसके साथ ही नगर निगम के कर्मचारी अभिषेक सोना भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए लगातार सफाई कार्य में लगे हुए हैं उनके द्वारा प्रतिदिन वार्ड की नालियों की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वार्ड में समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि कहीं भी गंदगी या अवरुद्ध नालियों की समस्या न हो स्थानीय वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पार्षद और सफाई कर्मचारियों के प्रयासों से वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। नियमित रूप से नालियों की सफाई होने से मच्छरों और बदबू की समस्या में भी काफी कमी आई है। वार्ड पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से भी अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और कचरा नालियों में न डालें, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा

0 Comments