उजाले में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें, बिजली की बर्बादी पर प्रशासन बेखबर
धमतरी शहर के कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर इन दिनों दिन के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती हुई दिखाई दे रही हैं उजाले में भी खंभों पर लगी लाइटों का लगातार जलते रहना न केवल बिजली की अनावश्यक बर्बादी है, बल्कि इससे संबंधित विभाग की लापरवाही भी साफ नजर आ रही है शहरवासियों का कहना है कि सुबह होने के बाद भी कई घंटों तक स्ट्रीट लाइट बंद नहीं की जाती, जिससे सरकारी बिजली का दुरुपयोग हो रहा है जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में लगे बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें दिन के समय भी जलती रहती है लोगों का कहना है कि यदि समय पर लाइट बंद कर दी जाए तो बिजली की काफी बचत हो सकती है स्ट्रीट लाइटों का संचालन और रखरखाव आमतौर पर नगर निगम के अधीन होता है, जबकि बिजली आपूर्ति का कार्य बिजली विभाग के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में दोनों विभागों के बीच समन्वय की कमी भी इस समस्या की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है शहरवासियों ने यह भी कहा कि एक ओर सरकार बिजली बचाने के लिए लोगों को जागरूक करती है, वहीं दूसरी ओर दिन के समय स्ट्रीट लाइटों का जलना सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे तो न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि सरकारी खर्च में भी कमी आएगी
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच करवाई जाए और जहां भी दिन में लाइट जल रही हो उसे तुरंत बंद करवाया जाए। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने और बिजली की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके

0 Comments