संजय देवांगन धमतरी शहर में धार्मिक आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए आगामी प्रमुख पर्वों के अवसर पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार 20 मार्च 2026 को चेटीचंड महोत्सव, 26 मार्च 2026 को रामनवमी तथा 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के दिन शहर की सभी मांस दुकानों में मांस का विक्रय पूरी तरह बंद रहेगा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन तिथियों पर यदि किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाया गया तो संबंधित दुकान से मांस जब्त किया जाएगा तथा नियमों के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन द्वारा आदेश के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सफाई विभाग के सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की टीम इन तिथियों पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखेगी, ताकि किसी भी प्रकार से आदेश का उल्लंघन न हो सके नगर निगम की ओर से नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि शहर की धार्मिक भावनाओं, परंपराओं और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का पालन करें और इन पर्वों के दौरान सहयोग प्रदान करें