संजय देवांगन धमतरी शहर के सुभाष नगर क्षेत्र अंतर्गत खम्भन बड़ी में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बनी हुई पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी परेशानी देखी जा रही थी। गर्मी के इस मौसम में जल संकट ने लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर दिया था। ऐसे में वार्ड पार्षद श्रीमती पूर्णिमा भरत देवांगन ने तत्परता दिखाते हुए समस्या के निराकरण के लिए तुरंत पहल की पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन के प्रयासों से नगर निगम जल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां संयुक्त रूप से निरीक्षण कर समस्या की जमीनी स्थिति को समझा गया इस दौरान पूर्व पार्षद भरत देवांगन, नगर निगम जल विभाग के अधिकारी पंचराम सिन्हा, वार्ड पानी सप्लाई प्रभारी श्री जितेंद्र ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं लोगों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं इस पर जल विभाग के अधिकारियों ने तत्काल तकनीकी जांच की, जिसमें पाइपलाइन में आई खराबी मुख्य कारण के रूप में सामने आई पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी वहीं, पानी सप्लाई प्रभारी श्री जितेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा सुधार कार्य किया जाएगा और जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी क्षेत्र के नागरिकों ने पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन के त्वरित प्रयासों और सक्रियता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और उन्हें राहत मिलेगी

0 Comments