धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और तगड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम नवागांव के राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे घेराबंदी की। मौके पर मौजूद दोनों आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन पुलिस की फुर्ती के आगे उनकी एक नहीं चली और उन्हें तुरंत दबोच लिया गया तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 518 ग्राम गांजा, 2 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल और नकद रकम बरामद हुई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 82,680 रुपये बताई जा रही है पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

कौन हैं आरोपी?

सोनराज साहू (20 वर्ष)

रविकुमार चंद्राचल (29 वर्ष)

 पुलिस का सख्त संदेश

धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें  धमतरी में अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं… पुलिस का अभियान लगातार जारी है