संजय देवांगन // धमतरी सुभाष नगर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में अब बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। काँटा तालाब स्थित पानी टंकी को मेन लाइन से जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है इस महत्वपूर्ण कार्य को धरातल पर लाने में वार्ड की सक्रिय एवं जुझारू पार्षद श्रीमती पूर्णिमा भरत देवांगन एवं उनके प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद भरत कुमार देवांगन की अहम भूमिका रही है। दोनों के लगातार प्रयास, विभागीय समन्वय और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते आज यह कार्य प्रारंभ हो सका है गौरतलब है कि हर साल गर्मी के मौसम में सुभाष नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत गंभीर समस्या बन जाती थी। कई मोहल्लों में पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब काँटा तालाब पानी टंकी के मेन लाइन से जुड़ने के बाद स्थिति पूरी तरह बदलने की उम्मीद है कार्य पूर्ण होने के बाद इस टंकी से न केवल सुभाष नगर बल्कि आसपास के कई वार्डों में भी नियमित और पर्याप्त पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और गर्मी के मौसम में पानी के लिए होने वाली भागदौड़ से भी निजात मिलेगी स्थानीय लोगों ने इस पहल को “जल संकट से मुक्ति की शुरुआत” बताते हुए पार्षद पूर्णिमा देवांगन एवं पूर्व पार्षद भरत देवांगन के प्रयासों की खुलकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्य ही असली जनसेवा का उदाहरण हैं यह पहल आने वाले समय में सुभाष नगर वार्ड के विकास और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी