भक्त माता कर्मा जयंती पर साहू समाज की बाइक रैली, शहरभर में गूंजे जय माता कर्मा के जयका
संजय देवांगन धमतरी भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी आस्था और उत्साह का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया यह बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए घड़ी चौक पहुंची, जहां समाज के लोगों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद रैली आगे बढ़ते हुए कर्मा चौक पहुंची। रैली में शामिल युवक-युवतियां बाइक पर झंडे और बैनर के साथ चल रहे थे, जिससे पूरे शहर में भक्त माता कर्मा के जयकारे गूंजते रहे। कर्मा चौक में रैली के समापन के बाद भक्त माता कर्मा की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी
संख्या में समाजजन शामिल हुए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से आरती कर माता कर्मा से सुख-समृद्धि और समाज की उन्नति की कामना की समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि भक्त माता कर्मा का जीवन त्याग, सेवा और समाज के उत्थान का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने जीवन से लोगों को परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण का संदेश दिया, जिसे आज भी समाज के लोग आदर्श मानकर अपनाने का प्रयास करते हैं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं इससे समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है इस अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठजन, समाज के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई

0 Comments