धमतरी धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना सिहावा क्षेत्र में 127.09 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा, वाहन, मोबाइल और नगदी सहित कुल 72.71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम सांकरा फॉरेस्ट नाका में वन विभाग की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलते ही थाना सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद गांजा जब्त किया गयाजब्त गांजा की अनुमानित कीमत 63.54 लाख रुपये बताई गई है इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले निवासी संदीप विष्णु खोत और स्वप्नील मुलिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र ले जा रहे थेधमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी

0 Comments