धमतरी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धमतरी के सुभाष नगर वार्ड की पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन ने अपने वार्ड के लगभग 75 घरों में पहुंचकर नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं दीं इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की पार्षद की इस पहल को वार्डवासियों ने सराहा और इसे जनप्रतिनिधि एवं जनता के बीच आत्मीय संबंध का प्रतीक बताया पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन ने कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जो सुख, समृद्धि और शुभता का संदेश देता है ऐसे अवसर पर अपने वार्ड के परिवारों से सीधे मिलकर उनका हालचाल जानना और उनके बीच रहना उनके लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वार्ड के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है इस अवसर पर वार्ड के कई परिवारों ने पार्षद के इस आत्मीय व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि त्योहार के दिन जनप्रतिनिधि का स्वयं घर पहुंचकर शुभकामनाएं देना एक सकारात्मक संदेश है वार्डवासियों ने कहा कि इससे लोगों में अपनापन बढ़ता है और जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास मजबूत होता है अक्षय तृतीया के इस अवसर पर पार्षद की यह पहल पूरे वार्ड में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे जनसंपर्क के साथ संस्कार और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बताया