धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब दो माह से फरार चल रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को थाना कुरूद पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक धमतरी के सख्त निर्देश और लगातार मॉनिटरिंग के चलते महिला संबंधी गंभीर अपराध में फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी थी। थाना कुरूद पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखा गया था पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को आरोपी ने एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ गंभीर अपराध किया था। मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लगातार तलाश के दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष, निवासी झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर ने अपराध स्वीकार कर लिया धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी