धमतरी शहर में इन दिनों शराब खरीदना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात ऐसे हैं कि शहर में दारू मिलना किसी जंग की फतह से कम नहीं लग रहा। शराब दुकानों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी स्टॉक खत्म होने की सूचना मिलती है तो कभी दुकान खुलने और बंद होने के समय को लेकर असमंजस बना रहता है। इससे शराब लेने पहुंचे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस और विवाद की स्थिति भी बन रही है नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस अव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए ताकि शहर में अनावश्यक भीड़भाड़ और तनाव की स्थिति पैदा न हो। लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गहरा सकती है