इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता प्रणाली को अधिक त्वरित, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले को प्राप्त 12 नवीन हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों के संचालन, रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही, घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच, वायरलेस समन्वय तथा आमजन से संवेदनशील व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई
जानकारी के अनुसार जिले के 12 थाना क्षेत्रों में ये अत्याधुनिक ईआरवी वाहन 24 घंटे सक्रिय रूप से तैनात रहेंगे। इन वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटना, महिला संबंधी अपराध, विवाद, मारपीट, आपराधिक घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों को तत्काल एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 योजना के तहत शहर क्षेत्रों में मात्र 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हाईटेक आपातकालीन सेवा के माध्यम से दुर्घटना, अपराध एवं अन्य संकट की स्थिति में पीड़ितों तक शीघ्र पहुंचकर उन्हें तत्काल राहत एवं सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि डायल-112 एवं ईआरवी सेवा आम जनता की सुरक्षा, विश्वास और त्वरित राहत का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कॉल और सूचना को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लेते हुए न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें
कार्यशाला में कर्मचारियों को संयमित व्यवहार, प्रभावी संवाद शैली, टीमवर्क, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के बेहतर उपयोग, रिस्पांस टाइम कम करने एवं कानून व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सतर्क ड्राइविंग, आपातकालीन मार्ग संचालन, वाहन रखरखाव एवं जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निर्वहन के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए
बताया गया कि कल जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन सभी हाईटेक डायल-112 एवं ईआरवी वाहनों का विधिवत उद्घाटन कर उन्हें उनके निर्धारित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा, जहां वे 24 घंटे सक्रिय रहकर आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Shailendra Kumar Pandey, एसडीओपी Ragini Mishra, डीएसपी Monika Maravi, डीएसपी Meena Sahu, एसडीओपी Vipin Rangari सहित डायल-112 एवं ईआरवी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।
धमतरी पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक आधारित त्वरित पुलिसिंग व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

0 Comments