संजय देवांगन// धमतरी NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर जिलेभर में छात्रों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के बैनर तले धमतरी जिले के कई ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है

भखारा में विधानसभा अध्यक्ष लोकेश साहू और सौरभ पाल के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं कुरूद में विधानसभा उपाध्यक्ष यश चंद्राकर एवं ब्लॉक अध्यक्ष जगेन्द्र साहू के नेतृत्व में छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगरी में विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव और नगर अध्यक्ष राकेश नेताम के नेतृत्व में पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया

इसके अलावा बेलर, कुकरेल और मगरलोड में भी छात्रों का गुस्सा देखने को मिला। बेलर में जिला उपाध्यक्ष चैतन्य साहू एवं वेंकट देवांगन, कुकरेल में विवेक कतलाम एवं नेकु पर्ते, जबकि मगरलोड में प्रदेश प्रवक्ता लक्की निर्मलकर और ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों को तोड़ रही हैं। NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा

छात्रों का कहना था कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है