संजय देवांगन धमतरी //ग्राम पंचायत श्यामतराई में शिक्षा और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे गांव में विकास की इस नई सौगात को लेकर खुशी का माहौल नजर आया

इस गरिमामयी अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी सदस्य कीर्तन मीनपाल ने की 


मुख्य अतिथि महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के मंदिरों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करना समाज और शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बनने वाला यह टीन शेड बच्चों को धूप और बारिश से राहत देगा तथा प्रार्थना सभा, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात भी कही

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल ने कहा कि ग्राम पंचायत श्यामतराई लगातार विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना गांव के भविष्य को मजबूत करने जैसा है और यह निर्माण कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभकारी साबित होगा

इस अवसर पर ग्राम पंचायत श्यामतराई की सरपंच डोमेश्वरी खेमलाल साहू ने कहा कि पंचायत गांव के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लंबे समय से टीन शेड निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया

समारोह में उपसरपंच श्री धनंजय (राजू) साहू, सचिव श्री राजेश चन्द्रवंशी, पूर्व सरपंच श्रीमती अस्तला मरकाम, श्री बालकराम साहू, श्री उमेशचंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष श्री टीकाराम साहू, पूर्व उपसरपंच श्री नीलकंठ साहू, ग्राम पटेल श्री तुकाराम साहू, साहू समाज अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद साहू, गोंडवाना समाज अध्यक्ष श्री शोभित मरकाम, शाला समिति अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार साहू, रोजगार सहायिका श्रीमती ईदू साहू, कोटवार श्री कैलाश मेश्राम सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

ग्राम श्यामतराई में हुए इस भूमिपूजन कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एक साथ विकास की सोच लेकर आगे बढ़ते हैं, तब गांव की तस्वीर बदलने लगती है