जनता की चौपाल में दिखा भरोसे का रिश्ता, महापौर रामू रोहरा ने जीता वार्डवासियों का दिल

संजय देवांगन // धमतरीनगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा इन दिनों अपने अनोखे जनसेवा मॉडल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। सुबह की शुरुआत वार्ड भ्रमण और जनता से सीधे संवाद के साथ कर रहे महापौर का अंदाज़ लोगों के दिलों को छू रहा है। हटकेशर क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल में एक बार फिर ऐसा ही भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जहां जनता और जनप्रतिनिधि के बीच भरोसे का खूबसूरत रिश्ता नजर आया जन चौपाल में सड़क, सफाई, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने खुलकर अपनी बात रखी। महापौर ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। कई समस्याओं का निराकरण वहीं पर शुरू करा दिया गया महापौर की सादगी और जनता के बीच बैठकर संवाद करने की शैली ने लोगों का दिल जीत लिया। वार्डवासियों ने कहा कि “आज पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि हमारी बात सुनने वाला कोई अपना हमारे बीच मौजूद है। महापौर खुद घर-घर की परेशानी समझ रहे हैं, यही सच्ची जनसेवा है महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य सिर्फ निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर नागरिक के चेहरे पर संतोष और विश्वास लाना है। “जब जनता मुस्कुराती है, तभी विकास सफल माना जाता है,” उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन चौपाल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता और निगम के बीच मजबूत संवाद का माध्यम है। हर वार्ड में लगातार पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी जन चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे। हटकेशर की इस चौपाल ने यह साबित कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच उतरता है, तब भरोसा अपने आप मजबूत हो जाता है