ऑपरेशन “निश्चय” के तहत रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 378 किलो से ज्यादा गांजा जब्त… 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्ता
गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए “कपड़ा फेरीवाला” बनने का तरीका अपनाया था। बाहर से बाइक पर कपड़ों के गठ्ठर और अंदर लोहे की जाली में छिपा करोड़ों का गांजा… लेकिन पुलिस की सटीक सूचना और मुस्तैदी के आगे तस्करों की पूरी चाल नाकाम हो गई महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में अंतरराज्यीय नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने कुल 378.060 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं गांजा तस्करी में इस्तेमाल 11 वाहन, मोबाइल और अन्य सामान सहित कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है
बाइक पर कपड़े… अंदर बना था ‘सीक्रेट कम्पार्टमेंट’
पुलिस जांच में सामने आया कि तस्करों ने मोटरसाइकिलों की पिछली सीट के पीछे विशेष लोहे की जाली और कम्पार्टमेंट तैयार करवाया था। उसके ऊपर कपड़ों का ढेर लगाया जाता था ताकि देखने वालों को लगे कि ये सिर्फ सड़क किनारे कपड़े बेचने वाले फेरीवाले हैं असल में इन्हीं कपड़ों के पीछे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर उड़ीसा से मध्यप्रदेश तक सप्लाई की जा रही थीपुलिस के अनुसार यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा क्षेत्र से लाया जा रहा था और इसे मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में खपाने की तैयारी थी
पहले एम्बुलेंस, केला ट्रक… अब कपड़ा फेरी का सहारा
रेंज पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी तस्कर एम्बुलेंस, केला परिवहन, मूवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन इस बार “स्ट्रीट वेंडर” बनकर तस्करी करने का नया तरीका अपनाया गया था।
हालांकि पुलिस ने इस नेटवर्क को भी समय रहते पकड़ लिया
महासमुंद में सबसे बड़ी कार्रवाई
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच बाइक सवार तस्करों को पकड़कर करीब 215 किलो गांजा जब्त किया। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में और आरोपियों की गिरफ्तारी कर कुल 247 किलो गांजा बरामद किया गया पुलिस ने इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाइक, मोबाइल और गांजा छिपाने के लिए इस्तेमाल लोहे की जालियां भी जब्त की गई हैं
धमतरी में भी पकड़ा गया ‘फेरीवाला गैंग’
धमतरी जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिलों में छिपाकर ले जाए जा रहे 131.005 किलो गांजा को जब्त किया। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई हैपुलिस के अनुसार सभी आरोपी खुद को कपड़ा विक्रेता बताकर घूम रहे थे और इसी आड़ में गांजा सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप
रायपुर रेंज पुलिस ने साफ किया है कि ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में लगातार सघन चेकिंग जारी रहेगी। तकनीकी निगरानी, मुखबिर सूचना और नाकेबंदी के जरिए गांजा तस्करों के हर नए पैतरे को फेल किया जाएगा
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है


0 Comments