करेलीबड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद… आरोपी भेजा गया जेल
धमतरी जिले के मगरलोड थाना अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र में मामूली मजाक और विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गांव करेलीबड़ी में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। प्रदीप रात्रे के नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स के सामने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा द्वारा पहले लक्की साहू को अश्लील गालियां दी जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद हिमांशु राज साहू ने आरोपी को गाली-गलौज करने से मना किया, जिस पर आरोपी भड़क उठा बताया गया कि आरोपी ने हिमांशु को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे स्टील के धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ, कमर के ऊपरी हिस्से, दोनों ओर, कंधे और गले के पास गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोस्तों ने घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल करेलीबड़ी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवापारा रेफर किया गया प्रार्थी हिमांशु राज साहू पिता टेकराम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी करेलीबड़ी की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई विवेचना के दौरान पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें धारदार एवं नुकीली वस्तु से चोट लगना प्रमाणित हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू आरोपी के किराए के मकान के पास झाड़ियों से बरामद कर जप्त किया गया पुलिस ने आरोपी कृष्णा साहू उर्फ लखमा उम्र 21 वर्ष निवासी करेलीबड़ी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है

0 Comments