संजय देवांगन धमतरी /NEET 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर गुरुवार को धमतरी का गांधी मैदान छात्र आक्रोश का केंद्र बन गया। NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र न्याय की मांग को लेकर डटे रहे
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने पूरी शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2015 के AIPMT, 2024 के NEET और अब 2026 में फिर कथित पेपर लीक होना यह दर्शाता है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है प्रदर्शन के दौरान NSUI ने NTA को तत्काल भंग करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग उठाई। साथ ही संगठन ने प्रभावित छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, निशुल्क कानूनी मदद और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग भी रखी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीदों और छात्रों के भविष्य का सवाल है। यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा प्रदर्शन में शुभम साहू, विजेंद्र रामटेके, गीतराम सिन्हा, संजू साहू, नमन बंजारे, पारसमणि साहू, नोमेस सिन्हा, तेज प्रताप साहू, सुदीप सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, फैजान रजा, सोहेल रजा, विप्लव रणसिंह, यस चंद्राकर, उदय गुरु, रोशन कवर, संजू नेताम, प्रीतम नेताम और हिमांशु ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे


0 Comments