वार्डवासियों के दिलों में बसी पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन, टूटा चैंबर हटाकर खुद किया मरम्मत कार्य
संजय देवांगन धमतरी। जनप्रतिनिधि अगर जनता की समस्या को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करे, तो लोगों का विश्वास और प्यार अपने आप जुड़ जाता है। ऐसा ही एक सराहनीय और मानवीय उदाहरण देखने को मिला, जहां वार्ड की पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन ने लोगों की परेशानी को देखते हुए खुद मौके पर पहुंचकर नाली के बीचों-बीच टूटे हुए चैंबर को हटवाया और अपने हाथों से पत्थर लगाकर मरम्मत कार्य कराया।दरअसल वार्ड में लंबे समय से नाली के बीच बना टूटा हुआ चैंबर लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बना हुआ था राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी जैसे ही इस समस्या की जानकारी पार्षद पूर्णिमा भरत देवांगन को मिली, उन्होंने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया और तत्काल समाधान शुरू कराया। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि खुद अपने हाथों से पत्थर लगाकर चैंबर को व्यवस्थित करने में सहयोग कियापार्षद का यह सरल स्वभाव और सेवा भाव देखकर वार्डवासियों ने उनकी जमकर सराहना की। लोगों का कहना हैकि पूर्णिमा भरत देवांगन हमेशा जनता के सुख-दुख में सबसे पहले खड़ी रहती हैं। वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका समाधान कराने का प्रयास करती हैं स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर कार्य करें। यही कारण है कि वार्डवासि यों का उनके प्रति विश्वास लगातार बढ़ता जारहा है
वार्डवासियों ने पार्षद के इस कार्य को सेवा, समर्पण और जनहित की मिसाल बताते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर काम करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं


0 Comments