नागदेव मंदिर में शिवमहापुराण कथा को लेकर महिला समिति सक्रिय,
संजय देवांगन धमतरी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नागदेव मंदिर में आयोजित होने जा रही पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा को लेकर महिला समिति पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। बुधवार को आयोजित बैठक में कथा आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां समिति की महिलाओं को सौंपी गईं। बैठक में धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई
समिति की महिलाओं ने बताया कि 1 जून से 5 जून तक आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक परायण तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा वाचन एवं प्रवचन होगा। परायणकर्ता पंडित श्री नितिन दीवान रहेंगे, वहीं कथा का वाचन पंडित कमलेश शास्त्री द्वारा किया जाएगा
बैठक में उर्मिला साहू, नीरा नेताम, नंदिनी गुप्ता, संगीता देवांगन, देवश्री देवांगन, ,नीता भक्त कुन्ती देवांगन, दुर्गा देवांगन, काव्या निषाद, जमुना नेताम, अनिता ध्रुव, नीरा मांडवी, प्रीति साहू, रानी देवांगन, लीलावती पटेल, अन्नपूर्णा देवांगन दिव्या निषाद एवं गिरजा देवांगन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु तन-मन से सहयोग करने का संकल्प लिया
महिला समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिवमहापुराण कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कथा आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है

0 Comments