संजय देवांगन //धमतरी। ग्राम जैतपुरी, सिहावा में आदिवासी ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने आंदोलन तेज करते हुए 23 मई को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की घोषणा की है युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जैतपुरी पहुंचकर पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा युवा कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी
आकाश शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को आदिवासी हितैषी बताने वाली सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बलपूर्वक व्यवहार कर वन विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
युवा कांग्रेस ने दोषी अधिकारियों, संबंधित DFO और कर्मचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित ग्रामीणों को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा

0 Comments