संजय देवांगन धमतरी। परिक्षेत्र साहू समाज रुद्री द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर ग्राम बोरिद खुर्द में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने समाज सेवा, शिक्षा और एकता का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीणों की उपस्थिति रही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी विधायक माननीय ओंकार साहू जी रहे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू जी शामिल हुईं। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू जी, जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू जी, तहसील साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू जी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई इस आयोजन की खास बात रही समाज के युवाओं और प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित करना। इस दौरान इसरो में चयनित होकर समाज का नाम रोशन करने वाले डॉ. दिनेश नाग जी तथा प्रतिभावान युवा मयंक साहू और नेहा साहू सहित कई छात्रों को सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया, वहीं रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर के सफल संचालन में संयोजक डॉ. ललित साहू जी सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, समाजजनों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में सभी का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही यदि किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थना भी की गईयह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सेवा भावना और उज्जवल भविष्य की दिशा में बढ़ता एक मजबूत कदम साबित हुआ

0 Comments