संजय देवांगन जब युवाओं के सपनों को मंज़िल नहीं मिलती, तो वे खामोश नहीं रहते—वे सड़कों पर उतरकर इतिहास लिखते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा 7 मई को रायपुर में देखने को मिलेगा, जब एनएसयूआई के आह्वान पर छात्र शक्ति मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेगी इस आंदोलन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल होंगे, जो छात्रों के जोश और जज़्बे को नई दिशा देंगे। धमतरी से हजारों छात्र-छात्राएं अपने सपनों और अधिकारों की आवाज बनकर इस कारवां में शामिल होंगे यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन उम्मीदों की कहानी है जो बेहतर शिक्षा, रोजगार और सुरक्षित भविष्य की तलाश में हैं। छात्रसंघ चुनाव की बहाली से लेकर शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई—इन सभी मांगों में युवाओं के कल की तस्वीर छिपी है एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन का कहना है कि जब बार-बार की मांगों के बावजूद सुनवाई नहीं होती, तो आवाज बुलंद करना जरूरी हो जाता है। अब छात्र अपने हक के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं
एनएसयूआई ने प्रदेशभर के युवाओं से अपील की है कि वे इस आंदोलन का हिस्सा बनें—क्योंकि जब छात्र शक्ति जागती है, तो बदलाव की कहानी खुद लिखी जाती है

0 Comments