गांव में आक्रोश: पशु के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोर्रा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है एक व्यक्ति पर गौ माता के साथ अश्लील अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामवासियों एवं सरपंच द्वारा थाना भखारा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी शिकायत में बताया गया कि गांव निवासी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर द्वारा गौवंश के साथ अमानवीय एवं अश्लील कृत्य किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की विवेचना एवं प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर भखारा पुलिस ने आरोपी राजु गनीर उर्फ वेदप्रकाश गनीर (38 वर्ष), निवासी ग्राम कोर्रा, थाना भखारा, जिला धमतरी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पशुओं के प्रति क्रूरता एवं समाज में अशांति फैलाने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

0 Comments