संजय देवांगन ,,// छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को राजधानी रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों छात्र-युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धमतरी से भी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान माहौल गरमा गया और कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई सड़क पर धक्का-मुक्की और नारेबाजी के बीच कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल पूरी तरह आंदोलन के रंग में नजर आया प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinod Jakhar ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी का अधिकार है वहीं Devendra Yadav ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया में देरी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर संवेदनहीन बनी हुई है प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, विश्वविद्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने, नशे के कारोबार पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था मजबूत करने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं
NSUI नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

0 Comments