संजय देवांगन//धमतरी स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पोस्ट ऑफिस वार्ड के पार्षद के प्रयासों से ओजस्वी नर्सिंग होम में निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 लोगों के रक्त की मुफ्त जांच की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को अपने स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला

शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सक डॉ. रागिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी जांच प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक संपन्न कराई गईं जांच के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई, जिससे वे समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धर्म प्रेमी, समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती और इस प्रकार के शिविर आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने आयोजनकर्ताओं एवं चिकित्सा टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी

इस अवसर पर नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, योगेश रायचूर एवं विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

कार्यक्रम में साहू समाज के विजय साहू, रामकुमार साहू तथा समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने ऐसे जनहितकारी आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया

शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निशुल्क जांच सुविधा मिलने से उन्हें अपने स्वास्थ्य की बेहतर जानकारी मिली है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय रहते बीमारियों की पहचान कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा