संजय देवांगन // भटगांव नगर के भटगांव क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि एक वार्ड के जलस्रोत से तीन से चार वार्डों की पानी की आवश्यकता पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है  सीमित समय के लिए मिलने वाले पानी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और महिलाओं को बर्तन लेकर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश का प्रमुख जलस्रोत गंगरेल बांध क्षेत्र से ज्यादा दूर नहीं है, इसके बावजूद भटगांव के कई वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है लोगों का आरोप है कि जल संकट को लेकर न तो जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही संबंधित विभाग कोई ठोस पहल कर रहा है

वार्डवासियों के अनुसार पानी की समस्या नई नहीं है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब हो गए हैं कई परिवारों को दिनभर की जरूरत का पानी जुटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है महिलाओं और बच्चों को भी पानी भरने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है

नाराज रहवासियों ने कहा कि जब गंगरेल जैसे बड़े बांध से पूरे क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जा सकता है, तब भटगांव के लोगों को इस तरह की परेशानी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद और जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे

"गंगरेल बांध पास, फिर भी प्यासा भटगांव" — यह नारा अब क्षेत्र के लोगों की पीड़ा और व्यवस्था की विफलता को बयां कर रहा