धमतरी दर्पण न्यूज़

 संजय देवांगन /धमतरी के दानीटोला स्थित देवांगन धर्मशाला में रविवार को धमतरी मंडल देवांगन समाज का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा रहे। इस अवसर पर समाज भवन निर्माण के लिए पूर्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा घोषित ₹15 लाख की राशि से होने वाले निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर रामू रोहरा के हाथों संपन्न हुआ


समारोह को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने देवांगन समाज के विकास एवं भवन निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए धमतरी मंडल देवांगन समाज को अतिरिक्त ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की कार्यक्रम के दौरान महापौर रामू रोहरा ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हटकेशर वार्ड स्थित कटा तालाब का नाम अब "माँ परमेश्वरी सरोवर" रखा जाएगा। महापौर की इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। समाज के लोगों ने इसे देवांगन समाज की आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया।इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। समाज के लोगों ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया

इसके पश्चात धमतरी मंडल देवांगन समाज की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज, संगठन और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया


नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

अध्यक्ष: भरत देवांगन

सचिव: चंद्रशेखर देवांगन

सहसचिव: रोहित देवांगन

कोषाध्यक्ष: संजय देवांगन

संगठन सचिव: संतोष देवांगन

विशिष्ट सलाहकार: मोहित देवांगन

कार्यकारिणी सदस्य: गोवर्धन देवांगन

मीडिया प्रभारी:

संजय देवांगन

अजय देवांगन

इसी प्रकार देवांगन समाज की महिला समिति का भी शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।

महिला समिति की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष: मीरा देवांगन

सचिव: अहिल्या देवांगन

कोषाध्यक्ष: तामेशवरी देवांगन


संरक्षक: मंथरा देवांगन, नमिता देवांगन

कार्यकारिणी: देववती देवांगन

शपथ ग्रहण के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया—

"मैं अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करूँगा तथा समाज की गरिमा, सम्मान, एकता और विकास के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य करूँगा।"

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज की एकता को और अधिक मजबूत करेगी तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान, संगठन विस्तार और समाज हित के कार्यों को नई दिशा देगी।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न वार्डों से उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। धमतरी मंडल देवांगन समाज का यह शपथ ग्रहण समारोह समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में याद किया जाएगा