इसी दौरान एक गेंद वाइड होने पर कमेंटेटर ने अतिरिक्त रन मिलने की घोषणा की। मंत्री खेल की धुन में यह टिप्पणी सुन नहीं पाए, लेकिन महापौर रामू रोहरा ने मुस्कुराते हुए कहा, एक्स्ट्रा रन नहीं, नगर निगम के लिए एक्स्ट्रा फंड की जरूरत है। महापौर की यह मजाकिया टिप्पणी मैदान में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई और कुछ देर तक इसी को लेकर हल्का-फुल्का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि महापौर रामू रोहरा नगर निगम की जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार शहर के विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और नई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रयास करते रहते है। हाल के महीनों में नगर निगम को कई विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत भी हुई है और कई परियोजनाओं पर काम जारी है। ऐसे में खेल के दौरान दिया गया उनका यह मजाकिया अंदाजम टिप्पणी को लोगों ने विकास कार्यों से जोड़कर देखा। इधर, कार्यक्रम में पहुंचे वार्ड के कुछ युवाओं ने बॉक्स क्रिकेट मैदान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मैदान का कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद जल्दबाजी में उद्घाटन कर दिया गया। युवाओं ने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे खेल मैदानों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने, आवश्यक सुधार करने और शेष कार्य जल्द गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने की मांग की। स्थानीय युवाओं का कहना है कि खेल सुविधाओं का विस्तार स्वागतयोग्य है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, ताकि खिलाड़ियों को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

0 Comments