धमतरी दर्पण न्यूज
धमतरी पुलिस ने डकैती की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए अंतरजिला गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुरूद के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर इस अंधे कत्ल जैसी चुनौतीपूर्ण डकैती की गुत्थी सुलझाई
रात 2 बजे हुई थी डकैती
पुलिस के अनुसार प्रार्थी विमल देशलहरे निवासी ग्राम छाती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई 2026 की रात लगभग 2 बजे मगरलोड जाने के दौरान ग्राम मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के पास विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर 9 हजार रुपये नकद, वीवो मोबाइल फोन और एक्टिवा स्कूटी (CG 04 KD 9932) लूट ली और फरार हो गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद में अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी विश्लेषण किया तथा वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ाई
तकनीकी जांच से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ, मेमोरेंडम और पहचान परेड में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई एक्टिवा, वीवो मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (CG 04 ND 9188) बरामद कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि लूटी गई एक्टिवा को उड़ीसा के नुवापाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में छिपाकर रखा गया था, जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।
अंतरजिला गिरोह का खुलासा
विवेचना में यह स्पष्ट हुआ कि वारदात को पांच से अधिक आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था। कुछ आरोपी लूट के सामान को छिपाने और परिवहन करने में भी शामिल थे। पर्याप्त मौखिक, दस्तावेजी, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अनुज ध्रुव (रायपुर)
भूपेश उर्फ कंज्जे ध्रुवंशी (रायपुर)
संजय विश्वकर्मा (रायपुर)
राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद (रायपुर)
योगेन्द्र उर्फ योगी यादव (बालोद)
तीरथ यादव (धमतरी)
अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर (रायपुर)
पुरन उर्फ राजा रात्रे (नुवापाड़ा, ओडिशा)
बरामद संपत्ति
एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 04 KD 9932
वीवो कंपनी का मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक CG 04 ND 9188
धमतरी पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

0 Comments