धमतरी दर्पण न्यूज

संजय देवांगन धमतरी// पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे धमतरी जिले के किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है मानसून की पहली जोरदार बारिश ने न सिर्फ मौसम का मिजाज बदला है, बल्कि अन्नदाताओं के चेहरे पर भी खुशी की लहर ला दी है

लंबे इंतजार के बाद आसमान से बरसे 'अमृत' को देखकर धमतरी के किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं सूखी और दरकती मिट्टी को पानी मिलने से खेतों में एक बार फिर से हरियाली और उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है

खेती-किसानी के कामों में आई तेजी

इस बारिश के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में कृषि गतिविधियां तेजी से शुरू हो गई हैं किसान अब धान की बुवाई और अन्य खरीफ फसलों की तैयारी में जुट गए हैं ट्रैक्टरों की आवाज और खेतों में काम करते किसानों के गीतों से ग्रामीण अंचल गूंज उठा है

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। यदि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज रहा, तो इस बार धमतरी में बंपर पैदावार होने की पूरी उम्मीद है। पानी की हर एक बूंद के साथ किसान अपनी मेहनत को सींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं