नागदेव मंदिर में अब आस्था के साथ मिलेगी सुविधा, ₹7.50 लाख की बड़ी घोषणा

संजय देवांगन धमतरी// हटकेशर सुभाष नगर वार्ड स्थित नागदेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर पालिक निगम धमतरी ने महत्वपूर्ण पहल की है। महापौर जगदीश रामू रोहरा ने मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालय तथा प्योर ब्लॉक निर्माण के लिए ₹7 लाख 50 हजार की राशि की घोषणा की है
मंदिर परिसर में लंबे समय से आवश्यक महसूस की जा रही इन सुविधाओं को लेकर हुई घोषणा के बाद श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और परिवार के साथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है
पुष्पगुच्छ भेंट कर जताया आभार
महापौर की घोषणा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पार्षद पूर्णिमा देवांगन के साथ नागदेव महिला समूह की पदाधिकारी एवं सदस्य नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने महापौर रामू रोहरा से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और मंदिर परिसर में जनसुविधाओं के लिए राशि की घोषणा करने पर आभार जताया।
महिला समूह की सदस्यों ने कहा कि नागदेव मंदिर क्षेत्र की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां नियमित रूप से श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा को मिलेगा नया आधार
₹7.50 लाख की घोषणा से मंदिर परिसर में सुविधा विस्तार की राह खुली है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और आने वाले समय में नागदेव मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी