गोल्डी खान धमतरी। शहर के रूद्री रोड स्थित एक होटल लॉज में एक युवती की मौत हो गई हालांकि मामले को पहली नजर में आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है किंतु इस मामले के दूसरे पहलू को संदिग्ध नजर से भी देखा जा रहा है फिर परिजन भी इस मामले को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप भी लगा रहे है युवती की होटल में मौत ने कई ऐसे सवाल छोड़ दिए है जिसका जवाब लोग ढूंढने लगे है साथ ही पुलिस की होटल ढाबों की जांच भी सवालों के घेरे में आ गई है ज्ञात हो कि दो दिन पहले रूद्री रोड में स्थित एक होटल लॉज में एक युवती की मौत हो गई मामले का पता चलने के बाद मामले को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है हालांकि इसकी जांच अभी जारी है दूसरी ओर इस मामले को संदिग्ध भी माना जा रहा है क्योंकि घटना की जानकारी के बाद जब मृतका के परिजन धमतरी पहुंचे तो उन्होंने इस घटना को साजिश करार दिया है और कुछ लोगो की मामले में भूमिका को संदिग्ध भी बताया है वहीं इस घटना से पुलिस की होटल ढाबों की जांच भी सवालों के घेरे में आ गई है क्योंकि पुलिस अक्सर ही होटल ढाबों की जांच और वहां के रजिस्टर खंगालने का दावा भी करती है बहरहाल पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने बताने के पक्ष में नहीं है दूसरी ओर इस मामले के यह 5 सवाल है जिसका लोग जवाब ढूंढ रहे है कि युवती की मौत की क्या वजह है मृतका कवर्धा जिले की रहने वाली है तो यहां कैसे और किस कार्य से आई थी युवती के परिजन घटना को साजिश क्यों बता रहे है और कुछ लोगो पर संदेह क्यों जता रहे है अलावा लॉज संचालक से पुलिस को पूछताछ में क्या मिला या फिर पुलिस की अभी लॉज संचालक से पूछताछ बाकी है क्या पुलिस सीडीआर पेन ड्राइव भी खंगालेगी मृतका के परिजन किसका नाम लेकर आरोप लगा रहे कौन है वो ? यह सवाल है जिसका लोग जवाब ढूंढ रहे है बहरहाल पुलिस की जांच पर सबकी निगाह टिकी हुई है
0 Comments