सोरम की बेटी की रफ्तार ने मचाई धूम, 100-200 मीटर में प्रथम… अब राज्य स्तर पर दौड़ेगी कविता


संजय देवांगन धमतरी / सोरम  छात्रा कविता यादव, पिता रवि यादव ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर एक बार फिर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। कविता का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक जगदलपुर में आयोजित होगी।

कविता ने हाल ही में रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

🥉 पिछले साल भी जीते थे कांस्य पदक

कविता यादव की यह उपलब्धि पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने पिछले वर्ष राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इस बार क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने राज्य स्तर पर फिर अपनी जगह बनाई है।

अब जगदलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कविता से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि से सोरम विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

🎉 विद्यालय और क्षेत्र में खुशी

कविता यादव के राज्य स्तरीय चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शकीला देवदास, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी, ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच श्याम सुंदर सिन्हा, उपसरपंच नरेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, प्राचार्य शंकरलाल देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता जे.आर. साहू, पूर्णिमा वारदे, व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार सिन्हा, अंजू लिखी, बी.पी. साहू, गुलेश्वरी देवांगन, सरिता शर्मा, दानेश्वरी सिन्हा, छाया श्रीवास्तव, मनोरमा खरिया, सारिका वर्मा, प्रभा साहू, सरस्वती ध्रुव, वंदना डीरही, योगेश साहू, सुप्रिया गजेंद्र, कांति कन्नौजे, गिरीश चंदेल, पवन रेखा साहू, महेश्वरी साहू एवं प्रहलाद साहू सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कविता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अब नजर जगदलपुर की दौड़ पर है—सोरम की बेटी कविता यादव राज्य स्तर पर अपनी रफ्तार का दम दिखाने के लिए तैयार हैं।