गोल्डी खान धमतरी। जिला अस्पतालों के मामले में काफी सेहतमंद है जहां एक सुविधाजनक सरकारी अस्पताल तो बहुत सी निजी अस्पताल भी यहां मौजूद है जहां केवल धमतरी जिला ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले के लोग भी यहां अपना उपचार कराने आते है लेकिन पिछले कुछ समय से यहां कि कुछ अस्पतालों की लगातार शिकायत सामने आ रही है वहीं इससे सरकारी अस्पताल भी अछूता नहीं है जहां की व्यवस्था पर तो सवाल उठते ही है इसके अलावा भी इन्हें रिफर सेंटर भी कहा जाता जिसे लेकर लोग तरह तरह की बातें भी करते है हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है मगर ऐसे सब मामलों की जांच करेगा कौन यह भी बड़ा सवाल है क्योंकि ऐसी अचानक भयानक जांच तो कभी कही हुई भी नहीं है और किसी कार्रवाई का भी अब तक कही कोई पता नहीं चला है हालांकि बीच बीच में जिला प्रशासन के अफसर और कुछ जनप्रतिनिधि भी सरकारी अस्पताल के निरीक्षण पर जरूर जाते है मगर उन्हें वहां की स्थिति कैसी लगी इसका पता नहीं चल पाता है जबकि मरीज़ अक्सर ही शिकायत करते हुए नजर आते है कि यहां व्यवस्था ठीक नहीं है बता दे कि शनिवार को भी एक ऐसे ही मामले की खबर वायरल हुई है जिसमें मरीज ने एक निजी अस्पताल पर आरोप लगाया है कि शासन की योजना के तहत उसका इलाज होना था मगर उसे रकम भी देनी पड़ गई चूंकि यह मामला गंभीर है और मामले की खबर जिले के कलेक्टर तक भी पहुंची है तो उन्होंने इस मामले में जांच की बात कही है जो कि आगे जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले की असल सच्चाई क्या थी मगर इन मामलों में यह भी चर्चा जग जाहिर है कि धमतरी में इतनी सारी अस्पताल होने के बाद भी मरीज शिकायत क्यों करते है उनके जख्म जल्दी क्यों नहीं भरते है फिर इस मामले में कुछ एजेंटो की चर्चा भी काफी शोर मचाती है जो मरीजों को कुछ अस्पतालों का रास्ता तो जरूर बताते है मगर वो रास्ता उनकी भी सेहत के फायदे से जुड़ा रहता है कहने का मतलब यह है कि शासन प्रशासन लगातार लोगो की बेहतरी के लिए सैकड़ों योजनाएं संचालित करता है जिसमे ज्यादातर योजनाएं लोगो की सेहत से ही जुड़ी रहती है इसके बाद भी उनकी सेहत में सुधार और इस तरह की शिकायत सामने क्यों ? आती है क्या इस ओर नियमित रूप से कोई देखने वाला नहीं है या जब तक कोई मरीज शिकायत न करे तब तक इधर कोई देखेगा नहीं इन मामलों में लोग ऐसे भी सवाल उठाते है क्योंकि जिले की सरकारी अस्पताल हो या कुछ निजी अस्पताल अक्सर ही ऐसे आरोपों से घिरे रहते है जिससे मरीज की सेहत का तो पता नहीं उसके परिजन भी बीमार ही नजर आते है यही वजह है कि पीड़ित पक्ष अक्सर ही शासन प्रशासन की तरफ उम्मीदों भरी नजर से यह सोचकर देखता है कि शासन प्रशासन लोगो की सेहत से जुड़े मामलों पर गौर करे तो उनके घर का मरीज तो ठीक होगा ही उनके घर की खुशी भी वापस उनके घर में लौट आयेगी अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन ऐसे मामलों में कितनी तेजी से दिलचस्पी लेता है आगे क्योंकि शिकायतें तो रोज है मगर एक्शन फिलहाल नहीं है और खास बात यह आम जनता से जुड़ा मुद्दा भी है फिर जब इतनी सारी अस्पताल हो और उसके बाद भी मरीज बीमार हो तो फिर क्या ही कहा जा सकता है ऐसा भी लोगो का कहना है